<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 16, 2026

उत्कृष्ट कार्यों के लिए कैंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी के निदेशक ने डा. वी.के. वर्मा को किया सम्मानित


बस्ती। कैंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी गया, बिहार के निदेशक उत्पल कुमार यादव ने गोटवा स्थित पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल पहुंचकर डा. वी.के. वर्मा को हैनिमैन की मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डा. वर्मा को यह सम्मान चिकित्सा शिक्षा, समाजसेवा व साहित्य के क्षेत्र मे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। उत्पल कुमार यादव ने कहा डा. वर्मा की ख्याति से हम लोग भलीभांति परिचित हैं।
उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता को समर्पित कर दिया। डा. वर्मा की दिनचर्या और कार्यशैली चिकित्सा सेवायें दे रहे हजारों लोगों की लिये प्रेरणास्रोत हो सकती है। उन्होने कहा कैंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी डा. वर्मा के योगदान को नमन करती है। इस अवसर पर आयुष मेडिकल एसोसियेशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा. बिरेन्द्र नाथ मौर्य, बिहार सेन्स के अनुज कुमार एवं गोरखपुर के दवा प्रतिनिधि दबीर हसन एवं कैंट के मैनेजर राकेश तिवारी आदि उपस्थित थे। डा. वर्मा को सम्मानित किये जाने पर पटेल एम.एम.एच. हॉस्पिटल गोटवा के स्टाफ, निदेशक डा. आलोक रंजन वर्मा, विनोद कुमार उपाध्याय, रामकृष्ण लाल जगमग, दिनेश कुमार पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, रितेश चौधरी, डा. आरएन चौधरी, डा. चन्दा सिंह सहित शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा व साहित्य से जुड़े लोगों ने उन्हे बधाइयां व शुभकामनायें दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages