बस्ती। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में शनिवार को लोहिया नगर वार्ड के देवापार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रातः 6 बजे से करीब तीन घंटे तक चले अभियान में अध्यक्ष के साथ सभासदों, नगर पंचायत कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अभियान के दौरान अध्यक्ष नीलम सिंह राना स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर शिव मंदिर परिसर तथा तालाब के अंदर उतरकर सफाई कार्य में जुटीं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि साफ-सफाई से बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर और समृद्ध नगर के निर्माण के बिना विकसित भारत की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर देश की पहली ऐसी नगर पंचायत है, जहां प्रत्येक माह विशेष स्वच्छता अभियान, योग दिवस, वृद्धजन सम्मान, श्रीराम धाम निःशुल्क यात्रा, साप्ताहिक जनता दर्शन, अध्यक्ष विवेकाधीन कोष, निःशुल्क शव वाहन सुविधा, संस्कार सहभागिता योजना, श्रमवीर सम्मान योजना, एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार, धर्म ज्योति योजना, टोल-फ्री शिकायत सुविधा, नगर महोत्सव एवं शहीद मेला जैसी अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, रणजीत सिंह, राजेश त्रिपाठी, मोनू पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, चंद्रमणि मिश्र, जगदम्बा पाण्डेय, श्रुति अग्रहरि, सचिन पाण्डेय, राधा देवी कसौधन, राजकुमारी सोनी, सरोज, शिवम कसौधन सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment