बस्ती। जाति प्रमाण पत्र सहित समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अखिल भारतीय मद्धेशीय वैश्य सभा, बस्ती के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 31 मई 2026 को सायं 5 बजे रिद्धि-सिद्धि मैरेज हाल (निकट रोडवेज) में आयोजित की जाएगी।
सभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने समाज के लोगों से बैठक में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 10 हजार मद्धेशीय वैश्य परिवार निवास करते हैं, जो कान्दू वैश्य समुदाय से संबंधित हैं। शासन द्वारा इस समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है तथा पूर्व में समय-समय पर पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र भी जारी किए जाते रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र की समस्या के अलावा महंगी शिक्षा व्यवस्था, विवाह संबंधी बढ़ते खर्च तथा आर्थिक चुनौतियों के कारण समाज के लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए समाज के प्रबुद्धजनों के साथ विचार-विमर्श कर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने समाज के सभी लोगों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने तथा समाजहित में एकजुट होकर आगे की रणनीति तय करने का आह्वान किया है।
No comments:
Post a Comment