<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

सड़क पर स्टंटबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार, बाइक सीज


गोरखपुर। सड़क पर मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले एक युवक के खिलाफ चौरी चौरा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उसकी मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक युवक का सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौरी-चौरा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी बब्लू यादव पुत्र स्वर्गीय बेचू यादव निवासी डुमरी खुर्द थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही स्टंट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजनीश मिश्रा एवं उपनिरीक्षक सौरभ झां शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages