<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

सरकारी स्कूलों और पंचायत भवनों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 9 आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। थाना पीपीगंज पुलिस ने सरकारी विद्यालयों और पंचायत भवनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 5 गैस सिलेंडर, 4 एलईडी टीवी, एक मॉनिटर, यूपीएस, कीबोर्ड-माउस, प्रिंटर और मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 3.10 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गैंग बनाकर सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों और अन्य सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाते थे। आरोपी रात में भवनों की कुंडी काटकर अंदर घुसते और गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान चोरी कर बेच देते थे।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब 8 अप्रैल 2026 को प्राथमिक विद्यालय ताललिखिया और 22 मई 2026 को पंचायत भवन बैरघट्टा में चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए। जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में रमेश उर्फ सूईत, अनिल, प्रवीण यादव, सन्नी गौड़, गंगा सागर मद्देशिया, गोपीचंद मद्देशिया, बाल मुकुंद उर्फ मक्कू, यशपाल उर्फ मुन्ना यादव और शेषमणि निषाद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कई आरोपियों पर पहले से भी चोरी, गैंगस्टर और अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
थाना पीपीगंज पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में थाना सहजनवां और कैम्पियरगंज क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामलों का माल भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages