गोरखपुर। केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों की प्रतिभा खुलकर सामने आई। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए कागज़ पर उतारते हुए आकर्षक चित्र बनाकर सभी का मन मोह लिया।
समर कैंप से जुड़े विभिन्न विषयों पर बच्चों ने रचनात्मक चित्र प्रस्तुत किए। स्कूल परिसर बच्चों की रंग-बिरंगी कलाकृतियों से जीवंत नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और शिक्षकों ने उनका लगातार उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय के प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि समर कैंप में चित्रकला के साथ नृत्य, संगीत, खेलकूद एवं क्राफ्ट जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच मिल सके। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को 27 मई को सम्मानित किया जाएगा।
अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

No comments:
Post a Comment