<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

एक सप्ताह से भटकते पिता और मासूम को मिली राहत, बिना ऑपरेशन पेट से निकाला 20 रुपये का सिक्का


महादेवा, ( बस्ती )। जनपद में मानवता और चिकित्सकीय दक्षता की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे के पेट में फंसा 20 रुपये का सिक्का बिना किसी ऑपरेशन के सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। उपचार के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने डॉक्टर की सराहना की।
जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के बनकटी विकासखंड अंतर्गत ददुआखोर बघाड़ी निवासी प्रेमचंद का 5 वर्षीय पुत्र आयुष खेलते समय गलती से 20 रुपये का सिक्का निगल गया था। सिक्का पेट में फंस जाने के कारण बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन इलाज के लिए कई जगह भटकते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।
लगभग एक सप्ताह तक परेशान रहने के बाद परिजन 24 मई 2026 को टीएन मेमोरियल हॉस्पिटल, बस्ती पहुंचे। यहां डीएम गैस्ट्रो डॉ. गया प्रसाद शुक्ला ने बच्चे की स्थिति को गंभीरता से समझते हुए आधुनिक तकनीक और अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। अपनी टीम के सहयोग से उन्होंने बिना किसी चीड़-फाड़ या ऑपरेशन के बच्चे के पेट से 20 रुपये का सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल दिया।
उपचार सफल होते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। कई लोग भावुक भी हो उठे। लोगों ने डॉ. शुक्ला की संवेदनशीलता, तत्परता और कुशल चिकित्सकीय सेवा की जमकर प्रशंसा की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे चिकित्सकों की वजह से ही लोगों का स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों पर विश्वास कायम रहता है। डॉ. गया प्रसाद शुक्ला द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages