<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

चोरी की 4 मोटरसाइकिलों के साथ दो अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार


बस्ती। थाना लालगंज पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना लालगंज में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना लालगंज पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने महथा मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान प्रदुम्य पटेल निवासी गंगौरा थाना मुंडेरवा तथा राहुल उर्फ गोलू सोनकर निवासी सजनाखोर थाना लालगंज के रूप में हुई।
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें दो हीरो स्प्लेंडर, एक हीरो पैशन प्रो और एक अन्य स्प्लेंडर बाइक शामिल है। एक बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली तथा इंजन और चेचिस नंबर खुरचकर मिटाने का प्रयास किया गया था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो मोटरसाइकिलें जनपद गोंडा तथा एक मोटरसाइकिल संतकबीरनगर से चोरी की गई थी। चोरी की गाड़ियों को बेचने की नीयत से बनकटी पोखरे के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक, स्वाट/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव सहित थाना लालगंज, स्वाट और सर्विलांस सेल के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages