बस्ती। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हर्रैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर, 02 ट्रॉली एवं 01 लोडर को सीज किया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह मय पुलिस टीम ने रविवार को अमारी बाजार क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन एवं परिवहन की सूचना पर छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत नियमानुसार सीज कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment