<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं ये 5 मसाले, जानें कैसे करें इस्तेमाल


गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके कारण लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, चक्कर आने, शरीर में पानी की कमी होने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में शरीर के तापमान को कम करने और ठंडक देने के लिए डाइट में कुछ मसालों को शामिल किया जा सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने कौन से मसाले फायदेमंद है? 

- शरीर को ठंडा रखने वाले मसाले
डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी तासीर वाले कुछ मसालों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं, जो गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में भी सहायक हैं।

- सौंफ खाएं
औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से शरीर में पित्त दोष और वात दोष को कम करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लोटिंग और ऐंठन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। इससे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, पाचन में सुधार करने, पेट की गर्मी को कम करने और शरीर को ठंडक देने में मदद मिलती है। 

- कैसे करें सौंफ का सेवन ?
1 चम्मच सौंफ को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह के समय इसका सेवन करें या इसकी चाय बनाकर पिएं। इसके अलावा, खाना खाने के बाद सौंफ को मिश्री के साथ खाया जा सकता है या सौंफ को सब्जियों, दालों और सूप में डालकर भी खाया जा सकता है।

- जीरे खाएं
औषधीय गुणों से भरपूर जीरे का सेवन करने से पेट की गर्मी को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे पाचन में सुधार करने, सूजन को कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

- कैसे करें जीरे का सेवन ?
इसके लिए जीरे को भुनकर या इसके पाउडर को छाछ, रायते या जलजीरे में डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, इसको सब्जी या दाल में डालकर खाना भी फायदेमंद होता है।

- धनिया खाएं
धनिया की तासीर ठंडी होती है। औषधीय गुणों से भरपूर धनिया में कुलिंग क्वालिटी होती है, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, ब्लोटिंग को कम करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, शरीर की गर्मी को शांत करने और पित्त को शांत करने में मदद मिलती है। 

- धनिया का सेवन कैसे करें ?
शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए धनिया के बीज को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में डालकर छोड़ दें और फिर सुबह के समय इसका सेवन करें। इसके अलावा, धनिया को सब्जी या दाल में डालकर या इसकी चटनी बनाकर, चाय बनाकर खाया जा सकता है। 

- इलायची खाएं
औषधीय गुणों से भरपूर हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने, एसिडिटी को कम करने, पाचन में सुधार करने, शरीर को ठंडक देने, उल्टी की समस्या से राहत देने, फ्रेश महसूस करने और मुंह की बदबू से राहत देने में मदद मिलती है।

- इलायची का सेवन कैसे करें ?
इलायची पाउडर को दूध या छाछ में, दाल या सब्जियों में भी डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, इलायची के दानों को चबाया जा सकता है। 

- पुदीना खाएं
पुदीने की तासीर ठंडी होती है। इसमें मेंथॉल नामक तत्व होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने, शरीर को ठंडक देने, पाचन में सुधार करने, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

- पुदीने का सेवन कैसे करें ?
इसके लिए पुदीने के पत्तों को सुखाकर, इनके पाउडर को छाछ या दही में डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, पानी में पुदीना को डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। गर्मियों में इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। 

- निष्कर्ष
गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए डाइट में सौंफ, धनिया, जीरा, इलायची और पुदीना जैसे मसालों का सेवन किया जा सकता है। इनकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, पेट की गर्मी को कम करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करते हैं। ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में करें। इनसे किसी भी चीज से एलर्जी होने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस होने पर इनका सेवन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages