बस्ती। अखिलेश सिंह द्वारा बस्ती मंडल में सफलतापूर्वक तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किए जाने पर मंडल एवं जनपद प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने कार्यकाल के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु उल्लेखनीय प्रयास किए। उनके नेतृत्व में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आयुक्त महोदय के निर्देशन में बस्ती मंडल को अधिकांश समय प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं राजस्व वादों के निस्तारण में मंडल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
आयुक्त श्री सिंह ने कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों, जनसुनवाई तथा विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया। उनके कुशल मार्गदर्शन में मंडल प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
इस अवसर पर कृत्तिका ज्योत्स्ना, मनोज कुमार तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रतिपाल सिंह चौहान, कीर्ति प्रकाश भारती सहित आयुक्त कार्यालय बस्ती मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयुक्त को सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।

No comments:
Post a Comment