<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 15, 2026

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, कुलदीप पाण्डेय ने सपा नेतृत्व से की कार्रवाई की मांग


गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने बयान की कड़ी आलोचना करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के सम्मान पर की गई टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है और ऐसे मामलों में राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की संस्कृति, शिक्षा, साहित्य और सामाजिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश को वर्तमान समय में एकता, भाईचारे और विकास की राजनीति की आवश्यकता है, न कि समाजों के बीच दूरी बढ़ाने वाली बयानबाजी की।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए समाजों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता अब इस तरह की राजनीति को समझ चुकी है। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी सभी वर्गों के सम्मान और सामाजिक समरसता की पक्षधर है। उन्होंने राजकुमार भाटी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।
पाण्डेय ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है तो उनकी पार्टी प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाएगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज को विभाजित करने वाली राजनीति से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता, संस्कृति और सामाजिक एकता में है तथा सभी राजनीतिक दलों को ऐसे बयानों से बचना चाहिए जो समाज में तनाव पैदा करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages