<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 15, 2026

धुरदा ग्राम पंचायत में जनपद के पहले उत्सव भवन का शिलान्यास


बस्ती। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के धुरदा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को जनपद के पहले उत्सव भवन का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने किया। लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उत्सव भवन से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्सव भवन बनने से शादी-विवाह, सामाजिक बैठकें, सामूहिक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन गांव के विकास और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा।
परशुरामपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र में अब तक किसी बड़े सार्वजनिक भवन की सुविधा नहीं थी, जिससे लोगों को निजी स्थानों या दूसरे क्षेत्रों का सहारा लेना पड़ता था। उत्सव भवन बनने के बाद सामाजिक कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से आयोजित हो सकेंगे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा, खुशीराम वर्मा प्रधान, अखिलेश सिंह, भरत सिंह, वीरू सिंह, दीपक सिंह, अवनीश सिंह, सत्येंद्र सिंह, पुरुषोत्तम तिवारी, शिवनाथ मौर्या, रामसुभावन यादव, आशीष Rajbhar, नरेंद्र राजभर, राजन सिंह, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages