बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई परशुरामपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को बीआरसी परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। हरिओम यादव को अध्यक्ष तथा आनन्द को मंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न होने पर शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव पर्यवेक्षक नन्दलाल, चुनाव अधिकारी आज्ञाराम वर्मा एवं संजीव सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सन्तोष कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष पद पर सुनील तिवारी, सन्तोष सिंह, बृजेश कुमार, प्रवीण कुमार, विजय पाण्डेय एवं साधना तिवारी निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर राम भवन मौर्य, संगठन मंत्री पद पर कमलेश कुमार, सन्तोष कुमार त्रिपाठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, साक्षी मिश्रा एवं पूनम देवी चुने गए। प्रचार मंत्री पद पर विवेक तिवारी, अभिनव मिश्रा, प्रमोद वर्मा, प्रियंका शर्मा एवं अनीता तथा कोषाध्यक्ष पद पर त्रिभुवन निर्वाचित हुए। लेखाकार पद पर सन्तोष शुक्ल और आय-व्यय निरीक्षक पद पर विवेक आनन्द को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संघर्ष समिति में विजय राव को अध्यक्ष, आलोक पटेल को मंत्री, दुर्गेश कुमार को संयुक्त मंत्री तथा महादेव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव हैं और वही राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह एवं जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने शिक्षकों से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि शेष ब्लॉकों के अधिवेशन भी शीघ्र सम्पन्न कराए जाएंगे।
अधिवेशन में सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, हरेंद्र यादव, रंजन सिंह, आशीष दुबे, अखिलेश पाण्डेय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment