बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मूडाडीहा निवासी अधिवक्ता विक्रम गौतम के साथ सोने की चेन दिलाने के नाम पर 1 लाख 15 हजार 371 रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महादेवा चौराहा स्थित आर.के. ज्वेलर्स के संचालक राजन गुप्ता के विरुद्ध बीएनएस की धारा 316(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता विक्रम गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने विवाह के लिए सोने की चेन बनवाने हेतु आर.के. ज्वेलर्स के संचालक राजन गुप्ता को कई किश्तों में नकद, गूगल पे और फोन पे के माध्यम से कुल 1,15,371 रुपये दिए थे। आरोप है कि भुगतान लेने के बाद भी आरोपी ने सोने की चेन देने से इंकार कर दिया।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी द्वारा एक फर्जी रसीद तैयार कर चेन दिए जाने का षड़यंत्र रचा गया। मामले से परेशान होकर उन्हें पुलिस की शरण लेनी पड़ी। विक्रम गौतम ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उसी समय के बाजार भाव के अनुसार सोने की चेन दिलाई जाए।
No comments:
Post a Comment