<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

नीट पेपर लीक प्रकरण पर निष्पक्ष जांच व एनटीए भंग करने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


बस्ती। सोमवार को नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच, जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शी सुधार की मांग को लेकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर जीत आर्य और भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन सौंपने के बाद अमर जीत आर्य और सोनी ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रहे कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की तत्काल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता तथा सामाजिक न्याय और समान अवसर से जुड़ा गंभीर विषय है।
भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नीलू निगम और भारत मुक्ति मोर्चा महिला विंग की जिला अध्यक्ष सरिता भारती ने कहा कि एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं, जिससे संस्थान की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उन्होंने नीट और यूजीसी नेट परीक्षाओं में कथित धांधली को व्यवस्था की विफलता बताया।
उन्होंने मांग की कि पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए एनटीए को तत्काल भंग किया जाए तथा छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस गंभीर मुद्दे पर जिम्मेदारों की चुप्पी चिंता का विषय है।
इस दौरान गोविन्द कुमार (पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा), उत्कर्ष राज, खुशी, अंशिका राव, विनती, पुष्पा, रोशनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages