<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, उत्कृष्ट व्यक्तियों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य


बस्ती। गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री—के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, सिविल सेवा, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट उपलब्धि रखने वाले व्यक्तियों के नाम ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तावित किए जाएं तथा निर्धारित प्रारूप पर संस्तुतियां दो प्रतियों में उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि पद्म पुरस्कारों के लिए चयन का प्रमुख आधार असाधारण उपलब्धियां एवं समाज में विशिष्ट योगदान होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत कार्मिकों सहित वर्तमान में कार्यरत सरकारी सेवक सामान्यतः इस पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।
यह भी बताया गया है कि पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान नहीं किए जाते, हालांकि विशेष परिस्थितियों में यदि व्यक्ति का निधन आगामी गणतंत्र दिवस से एक वर्ष के भीतर हुआ हो तो ऐसे मामलों पर सरकार विचार कर सकती है।
सीडीओ ने यह भी कहा कि पिछड़े एवं उपेक्षित क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, एआई, आयुर्वेद, शोध एवं सांस्कृतिक विविधता से जुड़े योगदानकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा स्थानीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले व्यक्तियों के नामों पर विशेष रूप से विचार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages