<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

मिशन शक्ति 5.0 : संतकबीरनगर में महिला सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद संतकबीरनगर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों, एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं महिला बीट अधिकारियों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।
ग्राम चौपालों के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090, 112, 108, 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, महुली, मेंहदावल, बखिरा एवं धर्मसिंहवा सहित सभी क्षेत्रों में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए तथा पंपलेट वितरण कर महिलाओं को जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages