<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

जिले में “देशी स्पून फेमिली रेस्टोरेंट” का भव्य उद्घाटन, महिला सशक्तीकरण की मिसाल बताया गया


बस्ती। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के साथ राणा प्रताप चौराहा के निकट सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित “देशी स्पून फेमिली रेस्टोरेंट” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह रेस्टोरेंट महिला सशक्तीकरण का एक सशक्त उदाहरण है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र में एक अच्छे फेमिली रेस्टोरेंट की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस रेस्टोरेंट के शुरू होने से लोगों को स्वादिष्ट एवं विविध व्यंजनों का आनंद मिलेगा, साथ ही जन्मदिन, किटी पार्टी एवं अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए भी एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
रेस्टोरेंट की संचालिका शचि वर्मा और शालिनी त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि उनके इस सपने को साकार करने में उनके पति रूपेश श्रीवास्तव एवं विवेक त्रिपाठी का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि “देशी स्पून फेमिली रेस्टोरेंट” महिलाओं की आत्मनिर्भरता और उद्यमिता का प्रतीक बनेगा।
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में विशेष रूप से देशी एवं दक्षिण भारतीय व्यंजनों की व्यवस्था की गई है, जहां ग्राहक परिवार सहित आकर शांत वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि यह पहल नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो शहर के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इस अवसर पर अनिता वर्मा, बृजेश मिश्रा, राम सनेही यादव, अभिनव त्रिपाठी, रयान श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages