बस्ती। प्रीशुभ फाउण्डेशन द्वारा बुधवार को स्टेशन रोड स्थित होटल प्रकाश के सभागार में “एशिया ओलंपियाड” के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों को “एशियन एजुकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी माध्यमिक वागेश पाठक, खण्ड शिक्षा अधिकारी (बेसिक) विनोद त्रिपाठी एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर गोबिंद सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद के 70 से अधिक विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य भी समारोह में शामिल हुए। शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रमादित्य पाण्डेय ने की। प्रीशुभ फाउंडेशन के सचिव एवं “एशिया ओलंपियाड” के संस्थापक चन्द्रमणि पाण्डेय ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली में हो रहे बदलाव, विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा उनके मार्गदर्शन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक एवं प्रभावी शैक्षणिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यालय से आई ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर प्रतीक्षा सिंह के साथ अल्पना यादव, आर्या मिश्रा एवं अंकिता सिंह भी मौजूद रहीं। पूरे आयोजन के दौरान शिक्षाविदों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षाविदों एवं विद्यालय प्रबंधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही कार्यक्रम

No comments:
Post a Comment