<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 13, 2026

खुले नाले में गिरकर व्यक्ति की मौत मामले में ठेकेदार फर्म पर एफआईआर, अवर अभियंता निलंबित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। जिलाधिकारी गोरखपुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड तृतीय द्वारा असुरन-पिपराईच फोरलेन चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में 12 मई 2026 को पादरी बाजार पुलिस चौकी से लगभग 200 मीटर आगे असुरन-पिपराइच रोड किनारे खुले नाले में गिरकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार फर्म सी०एल०आई०एल० के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा संबंधित अवर अभियंता डी०के० सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सहायक अभियंता रंजन सिंह के विरुद्ध नियम-7 के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने तथा प्रभारी अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को हर संभव शासकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी नगर एवं अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages