<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 13, 2026

यात्राओं की अनूठी जानकारी दे रहा ‘परफेक्ट पैसेंजर’ व्लॉग


लखनऊ। भारतीय समाज में तेजी से बढ़ रही घुमक्कड़ी की संस्कृति अब पर्यटन स्थलों पर सालभर दिखाई देने लगी है। इंटरनेट पर यात्रा संबंधी तमाम व्लॉग्स के बीच ‘परफेक्ट पैसेंजर’ अपने उपयोगी और सहज जानकारीपूर्ण कंटेंट के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
‘परफेक्ट पैसेंजर’ के नाम से प्रसिद्ध शशांक उपाध्याय ने अपने सफर की शुरुआत बेहद साधारण तरीके से की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने सार्वजनिक परिवहन से यात्राएं कीं और बाद में अपनी कार से देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा शुरू की। आज वे हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटियों से लेकर गुजरात के द्वारिका और पूर्वोत्तर भारत के मेघालय तक परिवार के साथ घूम चुके हैं।
इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हजारों फॉलोअर्स रखने वाले शशांक की सबसे बड़ी पहचान उनकी सादगी और व्यवहारिक सोच है। उन्होंने अपनी साधारण हैचबैक कार को कैंपर वैन का रूप देकर यह संदेश दिया कि यात्रा केवल महंगी और लग्जरी गाड़ियों तक सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य आम परिवारों को प्रेरित करना है कि वे भी अपनी कार से देश-दुनिया की खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।
‘परफेक्ट पैसेंजर’ की खासियत यह है कि इसमें यात्राओं से जुड़ी जानकारियां बेहद सरल और सहज भाषा में दी जाती हैं। उनके वीडियो में किसी भी नए यात्री के लिए जरूरी सुझाव मिलते हैं कि यात्रा के दौरान क्या करें और क्या न करें। साथ ही कैसे जाएं, कहां ठहरें और किन स्थानों को देखें जैसी उपयोगी जानकारियां भी विस्तार से साझा की जाती हैं।
शशांक उपाध्याय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर @perfectpassenger नाम से सक्रिय हैं, जहां उनके यात्रा अनुभव और जानकारी लोगों को लगातार प्रेरित कर रहे 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages