बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बुधवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के परिणाम में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विद्यालय की छात्रा आयुषी मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उत्कर्ष सिंह एवं वैष्णवी पाण्डेय ने 94 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रुति उपाध्याय ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर जगह बनाई।
इसके अलावा आदित्य पाठक (92%), आर्यन गुप्ता (91%), हेमन्त कुमार पाण्डेय (91%), दृष्टि चौधरी (91%), दिव्यांश कसौधन (91%), गरिमा (91%), शुभम गुप्ता (90%), अंकिता सिंह राठौर (90%) सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रबंधक श्री धीरेंद्र शुक्ल एवं प्रबंध निदेशक श्री विनय शुक्ल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, सतत अध्ययन और सकारात्मक वातावरण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

No comments:
Post a Comment