वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों, बाजारों, चौराहों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाए गए पुलिस पिकेट एवं ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया। रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, ड्यूटी निर्वहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ कार्य करने, रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी पुलिसिंग एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment