<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 13, 2026

सरयू नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। थाना कलवारी क्षेत्र में सरयू नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 09 मई 2026 को शाम करीब 5:30 बजे थाना कलवारी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरयू नदी में डूब गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल में पाया कि अर्जुन पुत्र संतराम निवासी ग्राम सागरा इब्राहिमपुर थाना टांडा जनपद अम्बेडकरनगर अपने रिश्तेदार अंतु पुत्र लौटन निवासी ग्राम महुआपार कला, मईपुर थाना कलवारी के यहां आए हुए थे।

बताया गया कि अर्जुन अपने रिश्तेदारों के साथ 09 मई को शाम करीब 4 बजे सरयू नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान बैड़ारी एहतमाली-मईपुर के पास नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना के बाद थाना कलवारी पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही। आखिरकार 12 मई 2026 को अर्जुन का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages