<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 27, 2026

महादेवा चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला; एक युवक घायल


बस्ती/महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर बुधवार को पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूरी पर बस्ती–महुली मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक युवक घायल हो गया। टक्कर के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार महादेवरी (थाना हरैया) निवासी विजय शुक्ला (50 वर्ष) पुत्र राम शब्द अपनी हुंडई i10 कार से बस्ती की ओर से महुली जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही डिजायर कार, जिसे शिवपुर थाना लालगंज निवासी अभिनंदन मिश्रा पुत्र बामन मिश्रा चला रहे थे, महादेवा चौराहे के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
डिजायर कार में चालक अभिनंदन मिश्रा के साथ हर्ष दुबे पुत्र हरिमोहन दुबे तथा अखिलेश यादव पुत्र वीरेंद्र यादव भी सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल गया, जिससे सभी सवार सुरक्षित बच गए। हादसे में हर्ष दुबे को हल्की चोटें आईं, जिनका स्थानीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया।
हादसे की चपेट में सड़क किनारे से गुजर रहे ठेला चालक तिरजू पुत्र रामसेवक निवासी मोहनाखोर (थाना मुंडेरवा) का ठेला भी आकर क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और एयरबैग सिस्टम के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages