बस्ती। पदमा एवार्ड 2027 के लिए नामांकन एवं प्रस्ताव जमा करने की प्रक्रिया के संबंध में पुरस्कार पोर्टल वेबसाइट awards.gov.in� पर पंजीकरण कराते हुए निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन/प्रस्ताव 15 मार्च से 31 जुलाई 2026 तक की अवधि में पोर्टल पर अपलोड किए जाने हैं। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर से नामांकन प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं।
उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसकी प्रगति से कार्यालय को अवगत कराएं, जिससे प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।
No comments:
Post a Comment