<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 27, 2026

“मिशन-शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में “मिशन-शक्ति अभियान फेज-5.0 (फेज-2)” के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं अन्य पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई। मोबाइल पर इमरजेंसी कॉल एवं पैनिक बटन के उपयोग का डेमो भी दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में पंपलेट वितरित कर जागरूकता संदेश प्रसारित किया गया तथा महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages