गोरखपुर। थाना चौरी चौरा पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 27.05.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जगपुरा, थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया निवासी 14 वर्षीय बालक घर से नाराज होकर कहीं चला गया है और उसका पता नहीं चल पा रहा है। सूचना मिलते ही थाना चौरी चौरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आसपास के संभावित क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी क्रम में बालक को चौरी चौरा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

No comments:
Post a Comment