बस्ती। बेटर लाइफ ट्रस्ट, बस्ती की ओर से रामनगर ब्लॉक के शंकरपुर गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ना चाहिए। लोक संस्कृति हमारी पहचान है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी युवाओं को निभानी होगी।
कार्यशाला में प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, सरस्वती वंदना एवं लोक गायन की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। करीब 50 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में हिस्सा लेकर अपने अनुभव साझा किए।
विशिष्ट अतिथि रीना श्रीवास्तव ने कहा कि लोक कला और संस्कृति के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। संस्था इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।
समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद शास्त्रीय नृत्य तथा समूह लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। गायन प्रतियोगिता में ‘शिव तांडव’ और ‘मेरी मां’ गीत की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में मंजू सिंह, प्रशांत द्विवेदी, प्राशी, दिप्ती, रोहित बतरा, कुलदीप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment