<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 8, 2026

महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, मिशन शक्ति अभियान के तहत बांटी गई जानकारी


गोरखपुर। “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के तहत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों में मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं अन्य पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारियां दीं।
इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम कानून सहित महिलाओं की गरिमा से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1930, 108 व 102 आदि के बारे में अवगत कराया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages