<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 24, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर चला जागरूकता अभियान


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” के उपलक्ष्य में 15 मई से 5 जून तक चलाए जा रहे अभियान के दसवें दिन रविवार को विभिन्न मंडलों के प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं चिकित्सालयों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रभात फेरियां, रैलियां, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया।
लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के निर्देशन में खलीलाबाद और लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर प्रभात फेरी निकाली गई। यात्रियों को पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया तथा वाटर बूथों पर बोतल क्रशर मशीनों के उपयोग की जानकारी दी गई। स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की देखरेख में आजमगढ़, बनारस, बलिया, गाजीपुर सिटी, मऊ, सीवान और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर पर्यावरण जागरूकता रैली, पोस्टर अभियान और प्रभात फेरी आयोजित की गई। यात्रियों एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक प्रदूषण कम करने तथा गैर-प्लास्टिक बोतलों के उपयोग के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन रखने, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने और सफाई मित्रों को सम्मानित करने जैसे कार्यक्रम भी हुए।
इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा की निगरानी में लालकुआँ, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी और पीलीभीत समेत कई स्टेशनों पर प्लास्टिक उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया गया।
रेल प्रशासन ने बताया कि यह अभियान स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल रेल परिसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages