<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 24, 2026

रोडवेज बस सेवा शुरू करने की उठी मांग, हजारों लोगों को मिलेगी राहत


बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग की जिला चेयरमैन सुमन यादव गुड्डन ने परिवहन मंत्री एवं जिलाधिकारी से बस्ती मुख्यालय से गायघाट, कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर तक परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन नगर पंचायत क्षेत्रों में बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन आज तक रोडवेज बसों का नियमित संचालन नहीं हो सका है।
सुमन यादव गुड्डन ने बताया कि बस सेवा न होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों एवं मरीजों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। विशेषकर गंभीर मरीजों और प्रसूता महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कत होती है।
उन्होंने कहा कि यदि इन मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाए तो हजारों ग्रामीणों और नगर पंचायतवासियों को सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सरकार से जनहित में शीघ्र बस संचालन शुरू कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages