<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 24, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण का मंत्र, “मन की बात” कार्यक्रम की बनी रणनीति


बस्ती। रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के दिशा-निर्देश पर पिकौरा बक्स शक्ति केन्द्र पर संयोजक, केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रवासी, बूथ अध्यक्षों एवं “मन की बात” कार्यक्रम के बूथ प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि बैठकों की गतिविधियों एवं सूचनाओं को सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।
बैठक में संगठन की मजबूती एवं बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एवं सभासद रमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नागरिकों की समस्याओं के समाधान में भी सहयोग करें। संगठनात्मक मजबूती से ही सभी लक्ष्य पूरे किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजन मिश्रा, वरिष्ठ युवा नेता सिद्धार्थ श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष राम गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages