बस्ती। पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा निदेशालय, जवाहर भवन, पंचम तल, अशोक मार्ग लखनऊ के पत्र के क्रम में सेक्टर वार्डेन कलेक्ट्रेट प्रखण्ड नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के कुलदीप सिंह एवं अनूप सिंह का विशेष प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर दोनों को प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है।
प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती एवं उप जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित दोनों सदस्यों को शीघ्र ही केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, उत्तर प्रदेश लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए आने वाले दिनों में अन्य लोगों को भी भेजा जाएगा।

No comments:
Post a Comment