<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 27, 2026

वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र तिवारी के पिता के निधन पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि


बस्ती। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के महामंत्री महेन्द्र तिवारी के पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोहिया मार्केट स्थित नेशनल प्रेस क्लब के कैंप कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह ने की।
क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि महेन्द्र तिवारी के पिता के निधन से बस्ती जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर है। यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार समाज महेन्द्र तिवारी के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर संदीप गोयल, धनंजय श्रीवास्तव सहित अन्य पत्रकारों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में रामसजन यादव गुरुजी, अरूणेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव, अभिषेक गौतम, रितिक कुमार, कपीश मिश्रा, रत्नेन्द्र पाण्डेय सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages