<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 27, 2026

भूमि विवाद में हिंसा का आरोप : घर में घुसकर मारपीट, करोड़ों की जमीन पर फर्जी बैनामे कराने का दावा


बस्ती (लालगंज)। थाना लालगंज क्षेत्र के सरायघाट उर्फ लालगंज में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, धमकी और करोड़ों की जमीन पर कथित रूप से कब्जा व फर्जी बैनामा कराने का गंभीर मामला सामने आया है।
निशा देवी पुत्री सूर्यलाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने परिवार की जानमाल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह अपने माता-पिता के साथ लालगंज में रहती हैं और परिवार की पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
प्रार्थना पत्र में आरोप है कि उनकी माता विधाता देवी के नाम दर्ज लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया गया। इसी दौरान संजीत पुत्र रामपलट विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने भूमि लेन-देन के नाम पर परिवार को अपने प्रभाव में लेकर कथित रूप से एक ही दिन में कई बैनामा करा लिए, जबकि कोई भुगतान नहीं किया गया।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि 25 मई को आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें उनके पति घायल हो गए। साथ ही घर में रखा सामान, आभूषण, नकदी और दुकान का सामान उठा ले जाने का भी दावा किया गया है।
घटना के दौरान 112 नंबर पर सूचना देने पर भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर अपेक्षित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages