<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 27, 2026

डायट बस्ती में मां सरस्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य धार्मिक आयोजन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नवनिर्मित मां सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और सेवा भाव से परिपूर्ण भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकगण, प्रशिक्षु शिक्षक, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल द्वारा मां सरस्वती मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। उन्होंने मां शारदे से विद्या, ज्ञान एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। इसके पश्चात पूरे परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार एवं जयकारों से परिसर गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती एवं भगवान हनुमान से सुख-शांति, समृद्धि एवं राष्ट्र कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
डायट प्राचार्य ने कहा कि बड़े मंगल का दिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों का दायित्व केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिकता एवं सामाजिक मूल्यों का विकास करना भी है। नवनिर्मित मां सरस्वती मंदिर संस्थान में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सद्भाव को बढ़ाते हैं तथा शिक्षकों की भूमिका विद्यार्थियों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डायट के प्रवक्ताओं, शिक्षकों, कार्यालय स्टाफ एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन देर शाम तक चलता रहा।
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बीएसए अनूप कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी, शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages