<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 27, 2026

मिशन शक्ति 5.0 : संतकबीरनगर पुलिस ने चलाया व्यापक जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 चिकित्सा सहायता, 1098 बाल सहायता, 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में विस्तार से जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, दुधारा, महुली, मेहंदावल, बखिरा एवं धर्मसिंहवा सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में पम्पलेट वितरण कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्राम चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें निडर होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages