वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पुणे के निकट प्रयागधाम उरूली में जून 2026 में आयोजित वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का उरूली स्टेशन पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 15029/15030 तथा लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस 11407/11408 एवं 12104 ट्रेनों का निर्धारित तिथियों पर उरूली स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
पुणे से 6 जून 2026 को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 11:40 बजे पहुंचेगी तथा 11:41 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गोरखपुर से 29 मई 2026 को चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 01:15 बजे पहुंचकर 01:16 बजे रवाना होगी।
इसके अलावा लखनऊ जंक्शन से 28 मई 2026 को चलने वाली 12104 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 17:04 बजे पहुंचकर 17:05 बजे प्रस्थान करेगी। पुणे से 2 जून 2026 को चलने वाली 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 22:15 बजे पहुंचकर 22:16 बजे रवाना होगी। वहीं 29 मई 2026 को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 10:00 बजे पहुंचकर 10:01 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति एवं समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
.jpg)
No comments:
Post a Comment