<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम


महादेवा (बस्ती)। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी गांव में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय दुर्विजय सिंह पुत्र चिरंजीवी सिंह निवासी लहरी को परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घटना से पहले पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बेटी की शादी अभी शेष थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages