<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

2500 महिलाओं ने सामूहिक सोहर गान से बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व पटल पर चमका बस्ती का नाम

बस्ती। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में रविवार को लोक संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब 2500 महिलाओं ने एक साथ भगवान श्रीराम के पारंपरिक सोहर का सामूहिक गान कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल बस्ती जनपद बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस आयोजन का संयोजन पहल संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी मनीष मिश्रा ने किया।

भव्य कार्यक्रम में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ राम जी के सोहर गाकर भारतीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा प्रस्तुत की। आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के जज ऋषि नाथ ने पूरे कार्यक्रम का अवलोकन करने के बाद 2500 महिलाओं द्वारा सामूहिक सोहर गान के रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से दर्ज किए जाने की घोषणा की। घोषणा होते ही पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे बस्ती जनपद के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बना है, जिससे लोक संस्कृति और सामाजिक चेतना को भी नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि बस्ती की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर जिले को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने का कार्य करेंगी और बस्ती को उत्तर प्रदेश का प्रथम विकसित जनपद बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मनीष मिश्रा ने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है। बस्ती के युवाओं और आम जनमानस के लिए उनके मन में कई योजनाएं हैं, जो आने वाले समय में दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि उनका सपना “बस्ती को बेस से स्पेस तक पहुंचाने” का है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे जिले में इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages