<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 25, 2026

स्व. बालकृष्ण बजाज की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व विशाल भंडारे का आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता के हृदय पर अमिट छाप छोड़ने वाले एवं पूर्व सांसद ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ तथा मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के सांसद कार्यकाल में प्रतिनिधि रहे स्व. बालकृष्ण बजाज की 19वीं पुण्यतिथि पर शास्त्री चौक पर श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अतिथियों ने स्व. बालकृष्ण बजाज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों और गोरखनाथ मंदिर के प्रति समर्पण को याद किया। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. बालकृष्ण बजाज का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक था तथा गोरखनाथ मंदिर से उनका अटूट जुड़ाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास ने कहा कि उन्होंने धर्म और समाज सेवा को ही अपना जीवन माना तथा ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व युगों में जन्म लेते हैं।

गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि स्व. बजाज का सरल स्वभाव और सभी को साथ लेकर चलने की कला अविस्मरणीय थी। भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि संगठन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि स्व. बालकृष्ण बजाज जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता विरले ही होते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पार्षद दुर्गेश बजाज ने कहा कि उनके पिता ने सेवा, संस्कार और समर्पण की जो सीख दी, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि परिवार उनके बताए मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अमित सिंह “मोनू”, विनय गौतम, ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल, अंकित बजाज, रितेश सिंह “बब्बू”, अरविन्द निषाद, शिवम् पाण्डेय, भरत जालान, ऋषि मोहन वर्मा, विष्णु शंकर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages