<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 27, 2026

कुआनों नदी के जीर्णोद्धार व सफाई अभियान का शुभारंभ, 14 स्थानों पर चरणबद्ध सफाई होगी


बस्ती। जिला प्रशासन के तत्वावधान में जनसहभागिता के माध्यम से कुआनों नदी के जीर्णोद्धार एवं सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत उपाध्यक्ष, उ०प्र० गोसेवा आयोग महेश शुक्ला, अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी, हर्रैया विधायक के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा तथा कप्तानगंज विधायक के प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में वृक्षारोपण भी कराया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर जनपद के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि कुआनों नदी जनपद के विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत चन्दोखा से प्रवेश करती है और विकास खण्ड कुदरहा के लालगंज स्थित संगम घाट पर मनोरमा नदी में मिलती है। नदी के कई स्थानों पर जलकुंभी एवं अन्य अवरोधों के कारण प्रदूषण की समस्या बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि ऐसे 14 चिन्हित स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से सफाई कार्य किया जाएगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनसमुदाय का सहयोग लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages