वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। थाना चिलुआताल पुलिस ने शादी का झांसा देकर लोगों को बुलाने, फर्जी शादी कराने तथा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर बंधक बनाकर धन उगाही करने वाले गिरोह की एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में थाना चिलुआताल पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/26 धारा 308(5), 122(2), 127(2), 61(2), 204, 319(2), 318(4), 336(3), 340(2), 3(5) भा0न्या0सं0 से संबंधित वांछित अभियुक्ता नीलम सिंह पुत्री स्व0 राजबली सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता का हाल पता राजीव नगर कॉलोनी रुस्तमपुर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर तथा स्थाई पता मेहुली थाना रसड़ा जनपद बलिया बताया गया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्ता अपने गैंग के साथ मिलकर अंतर्राज्यीय लोगों को शादी का झांसा देकर जनपद में बुलाती थी। इसके बाद फर्जी शादी कराकर स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को बंधक बनाया जाता था और उनसे धन उगाही की जाती थी। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, उपनिरीक्षक चन्दन नारायण, आरक्षी दीपक चौहान एवं महिला आरक्षी कोमल सविता थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment