<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 12, 2026

थाना दुबौलिया परिसर में हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना दुबौलिया परिसर में नवनिर्मित श्री हनुमान जी मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी तथा पीआरओ निरीक्षक संजय कुमार की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के उपलक्ष्य में थाना परिसर में सम्भ्रांत व्यक्तियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्राम प्रहरियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं पुलिस कर्मियों में उत्साह का माहौल रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages