<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 12, 2026

पट्टे की जमीन पर निर्माण रोक रहे दबंग, पैमाइश कराने की मांग

गोरखपुर। पट्टे की जमीन पर दबंगों द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने की शिकायत ग्राम जंगल राम लखना थाना खोराबार निवासी संगीता ने डीएम से की है। पीड़िता ने राजस्व टीम गठित कर पैमाइश कराने और पट्टा धारकों को देने की गुहार डीएम से लगाया है।

पीड़िता ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि पट्टा की भूमि गाटा संख्या 1281 स्थित ग्राम जंगल राम लखना थाना खोराबार अनुसूचित जाति के 15 लोगों के नाम पट्टा है। जिस भूमि पर 20 अप्रैल 2026 को हल्का लेखपाल कब्जा दिए थे हम लोग 23 अप्रैल 2026 को हल्का लेखपाल के द्वारा सीमांकन की गई भूमि पर मकान बनवाने के लिए नींव खोदने की तैयारी कर रहे थे कि इस समय अगल-बगल के काश्तकार आए और निर्माण कार्य रोक कर झगड़े पर आमदा हो गए जिसकी शिकायत थाने पर की गई।  

पीड़िता ने डीएम से कहा है कि राजस्व विभाग की टीम गठित कर पट्टा की भूमि का पैमाइश कराया जाए और पट्टाधारकों को सौंप दिया जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages