<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 15, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सम्मेलन आयोजित, संरक्षा पर दिया गया जोर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में प्रमुख मुख्य इंजीनियर कार्यालय, गोरखपुर के सभाकक्ष में शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं तीनों मंडलों के इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए रेल पटरियों की संरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित होने वाले स्थानों को चिन्हित कर पूर्व तैयारी करने तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने कार्यों की गुणवत्ता एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि रेल संरक्षा में इंजीनियरिंग विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का संदेश दिया।

उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष बल दिया।

इससे पूर्व प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि एवं अन्य विभागाध्यक्षों ने भी इंजीनियरिंग अधिकारियों को संरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages