बस्ती। प्रेस क्लब बस्ती के महामंत्री महेन्द्र तिवारी के पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद, स्कन्द शुक्ल, पुनीत ओझा एवं विनोद कुमार उपाध्याय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय तिवारी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित किया तथा अपने सिद्धांतों और मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं किया।
पत्रकार डॉ. वी.के. वर्मा, बशिष्ठ कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, राकेश तिवारी, अरूणेश श्रीवास्तव, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, विपिन त्रिपाठी, कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समस्त पत्रकार समाज शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार अभिमन्यु कुमार दूबे, विश्राम प्रसाद, प्रवीण कुमार पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश शर्मा, सर्वजीत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सुनील मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, देवानन्द पाण्डेय, रजनीश त्रिपाठी, बसंत लाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment