<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 28, 2026

ग्वालियर में जिले की 6 जरूरतमंद महिलाएं आज बनेंगीं “शक्ति दीदी”,मिलेगी फ्यूल डिलेवरी की जिम्मेदारी


ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आज गुरुवार को 6 जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी बनेंगीं। कलेक्टर रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर इन महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर हुए "शक्ति दीदी" नवाचार के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की नौकरी दिलाई जा रही है। जिले में वर्तमान में शक्ति दीदी के तहत पहले से ही जिले में 112 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि कलेक्टर रुचिका चौहान आज प्रात: लगभग 11.45 बजे रेसकोर्स रोड स्थित सैनिक फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर गायत्री को शक्ति दीदी बनाएंगीं और इसके बाद रेसकोर्स रोड पर ही केसर फिलिंग स्टेशन पहुँचकर प्रवीणा को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगीं। इसी तरह बड़ागांव स्थित कामतानाथ फिलिंग स्टेशन पर कल्पना, कम्पू स्थित सुविधा फ्यूल्स पर सोनम व संध्या एवं गोले का मंदिर स्थित इन्द्रप्रस्थ फिलिंग स्टेशन पर अनुराधा को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages